ढाका में लश्कर से संबद्ध भारतीय नागरिक गिरफ्तार
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने बुधवार को लिखा है कि गिरफ्तार मंसूर अली 22 जनवरी 2002 में कोलकाता स्थित अमेरिकन सेंटर पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित आतंकी संगठन आसिफ रेजा कमांडो फोर्स (एआरसीएफ) का एक संगठक था।
समाचार पत्र 'न्यू एज' ने लिखा है कि मंसूर अली से पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि ढाका पुलिस द्वारा आतंकियों के खिलाफ जारी धरपकड़ के कारण बांग्लादेश में छुपे दो आतंकी भारत वापस लौट गए हैं।
मंसूर अली को ढाका में दक्खिन खान मुहल्ले में स्थित एक मदरसे से सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया।
मंसूर अली और पिछले सप्ताह गिरफ्तार ओबैदुल्लाह में समानता यह है कि दोनों सोवियत संघ के खिलाफ अफगानिस्तान युद्ध में हिस्सा ले चुके हैं। दोनों ने भारत में आतंकी गिरोहों को संगठित किया और क्रमश: वर्ष 1994 व 1995 में बांग्लादेश भाग गए। उन्होंने वहां विभिन्न मदरसों में अध्यापन का काम किया।
दोनों ने पूरे दक्षिण एशिया में अफगानिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक अपने आतंकी सम्पर्को को स्वीकार किया है और कहा है कि दोनों छुपने के मकसद से बांग्लादेश में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications