पिरामल हेल्थकेयर का शुद्ध मुनाफा 45 फीसदी बढ़ा
इस दौरान कंपनी की कुल आय 16.4 फीसदी बढ़कर 569.76 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 489 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि समूह का समेकित लाभ 25 फीसदी बढ़कर 85 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी की कुल समेकित आय में करीब 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 708 करोड़ से बढ़कर 821 करोड़ रुपये हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications