कांग्रेस को समर्थन देना हमारी एक बड़ी भूल थी : मुलायम

लोकसभा में गृह मंत्रालय की अनुदान मांगों पर हुई बहस में शिरकत करते हुए मुलायम सिंह ने कहा, "हमें लगता है कि पिछले साल आपको समर्थन देने का हमारा फैसला एक बहुत बड़ी भूल थी।"

सपा नेता ने कहा, "जिन लोगों ने कांग्रेस की सरकार को समर्थन दिया..उन्हें कांग्रेस पहले ही धोखा दे चुकी है।"

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसकी प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) दोनों के समर्थन का फायदा कांग्रेस पार्टी उठा रही है। यह (प्रतिद्वंद्वी दलों का समर्थन) ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा।

सपा नेता कहा, "सपा और बसपा भी एक साथ काम नहीं कर सकती।"

मुलायम सिंह ने कहा, "जब पिछले साल वाम दलों ने समर्थन वापस लिया था तो हमने आपकी सरकार का समर्थन किया। आज आप उन लोगों का भी समर्थन ले रहे हैं जिन्होंने वाम दलों के आपसे समर्थन वापस लेने का स्वागत किया था। यह नहीं हो सकता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+