कच्चे तेल की कीमत 65 डॉलर के पार
विएना में स्थित संगठन के मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंगलवार को एक बैरल (159 लीटर) कच्चे तेल की कीमत पिछले दिन के मुकाबले 0.40 डॉलर बढ़कर 65.04 डॉलर हो गई।
विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी आवास बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों और अमेरिकी कंपनी एप्पल और कैटरपिल्लर के आशा से बेहतर आए नतीजों के कारण यह वृद्धि देखी जा रही है।
पिछले सप्ताह के शुरू में 60 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गई कच्चे तेल की कीमत में अब तब पांच डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications