भूकंप ने न्यूजीलैंड के एक द्वीप को आस्ट्रेलिया की ओर धकेला
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भूकंप का केंद्र दक्षिणी द्वीप के फिओर्डलैंड क्षेत्र में स्थित था।
न्यूजीलैंड में पिछले 78 सालों के भीतर यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था। आधिकारिक तौर पर इस भूकंप के सही समय की जानकारी नहीं दी गई है।
विशेषज्ञों ने कहा है कि इस शक्तिशाली भूकंप ने द्वीप का आकार बदल दिया है और उसे आस्ट्रेलिया की ओर धकेल दिया है।
न्यूजीलैंड-जियोनेट वैश्विक स्थिति निर्धारण प्रणाली (जीपीएस) के अनुसार ते अनाउ का फिओर्डलैंड कस्बा अब आस्ट्रेलिया से 10 सेंटीमीटर करीब हो गया है। इसी तरह ब्लफ तीन सेंटीमीटर, अलेक्जैंड्रा दो सेंटीमीटर और डुनेडिकेन एक सेंटीमीटर करीब हो गया है।
दक्षिणी द्वीप का दक्षिणी प्रश्चिमी सिरा, पयसेगर पॉइंट आस्ट्रेलिया से 30 सेंटीमीटर करीब हो गया है।
वैज्ञानिकों ने कहा है कि दक्षिणी द्वीप धीरे-धीरे अपनी पूर्व स्थिति में आ जाएगा, लेकिन इस प्रक्रिया में सैकड़ों वर्ष लगेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications