श्रीलंका को तमिलों के पुनर्वास पर ध्यान देना चाहिए : भारत
श्रीलंकाई विदेश मंत्री रोहिता बोगोलांगमा से अपनी मुलाकात से पहले कृष्णा ने भारतीय पत्रकारों से कहा, "हमने श्रीलंका सरकार पर दबाव डाला है कि 300,000 तमिलों का अनिवार्य रूप से तत्काल पुनर्वास हमारी कार्यसूची में शीर्ष पर होना चाहिए।"
कृष्णा ने कहा, "उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि 180 दिन के भीतर वे अधिकांश नागरिकों का पुनर्वास करने में सक्षम होंगे।"
कृष्णा ने कहा कि तमिलों के पुनर्वास में भारत श्रीलंका को सहायता देने के लिए तैयार है।
भारत-आसियान मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान कृष्णा और बोगोलांगमा की मुलाकात होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications