शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 219 अंक गिरा (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 219.37 अंकों (1.46 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 14,843.12 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 15,369.42 के ऊपरी और 14,786.58 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 62.49 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 70.20 अंकों (1.5 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,398.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 4,557.95 के ऊपरी और 4,380.45 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.20 अंक की मामूली बढ़त के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 50.47 अंकों(0.97 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,174.74 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 20.46 अंकों (0.35 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,817.36 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान पूंजीगत वस्तुओं (सीजी),वाहन,ऊर्जा और आईटी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। सीजी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.87 प्रतिशत,वाहन उद्योग के शेयर मूल्यों में 1.61 प्रतिशत,ऊर्जा और आईटी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1374 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई। 1231 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications