मीडिया 'नारद मुनि' की तरह बर्ताव न करे : राणे
विधानसभा में कांग्रेस के एग्नेलो फर्नाडीस के विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाए जाने के बाद राणे ने बुधवार को कहा कि अगर मीडिया ने 'गलत रिपोर्टिग' जारी रखी तो वह भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) से इसकी शिकायत करेंगे।
फर्नाडीस ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि एक स्थानीय और एक राष्ट्रीय दैनिक ने सदन में दिए उनके भाषण को गलत ढंग से प्रस्तुत किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, "मैं प्रेस को आगाह करता हूं कि 'नारद मुनि' बनने की कोशिश न करें। सदन के सदस्यों के बीच मतभेद पैदा न करें। मैं जिम्मेदार व्यक्ति को यहां बुलाकर दंडित भी कर सकता था।"
राणे का मीडिया की तुलना 'नारद मुनि' से करने का तात्पर्य यह था कि हिंदू मान्यताओं के मुताबिक 'नारद मुनि' को देवी-देवताओं और लोगों के बीच कलह कराने के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications