तालिबान के खिलाफ जर्मनी ने पहली बार टैंक तैनात किए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तर अटलांटिक संधि संगठन(नाटो) के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता सेना (आईएसएएफ)में जर्मन फौज भी है। जर्मनी ने पहली बार अफगानिस्तान में जारी कार्रवाई में मोर्टार ग्रेनेडों का इस्तेमाल और बख्तरबंद गाड़ियां तैनात की हैं।
एक स्थानीय दैनिक ने बुधवार को खबर दी कि जर्मन के त्वरित कार्यबल के करीब 300 जवान इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनावों से पूर्व क्षेत्र से तालिबान आतंकवादियों का सफाया करना है।
समाचार पत्र ने एक सैनिक के हवाले से खबर दी है, "हम उनके खिलाफ कोई तरीका अपनाएंगे।"
अफगानिस्तान में जर्मनी की बढ़ती गतिविधियों को देश में चिंता से देखा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications