बांग्लादेश में कलाम के दर्शन का स्वागत

अखबार 'द डेली स्टार' ने संपादकीय में कहा है कि तीन दिवसीय यात्रा के दौरान कलाम के शब्दों ने विकासवादी चिंतकों और वैज्ञानिकों को प्रेरित किया है। अखबार का कहना है कि एक वैज्ञानिक होने के नाते कलाम का विज्ञान और तकनीक में शोध व समाज में सतत विकास के आधार पर रचनात्मकता पर जोर देना स्वभाविक है।

कलाम ने यात्रा के दौरान ढाका विश्वविद्यालय और रूरल क्रेडिट नेटवर्क मुख्यालय 'ग्रामीण' का दौरा करने के अलावा बांग्लादेश यूनीवर्सिटी फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बीयूइटी) में व्याख्यान भी दिया।

बांग्लादेश के परिप्रेक्ष्य में कलाम का व्याख्यान महत्वपूर्ण है, खास कर ऐसे समय में जब देश आधारभूत ढांचे के विकास और अर्थव्यवस्था के विकास की गति को तेज करने के बीच प्राथिमिकता तय करने को लेकर असमंजस में है।

कलाम ने 21 वीं सदी की प्राथमिकताओं पर कहा, "जब ज्ञान और विज्ञान सीमाओं में नहीं बंधा होगा, तभी सभी व्यक्ति इसका उपयोग बिना किसी पक्षपात के कर सकेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+