नक्सल दंपति ने हथियार डाले
भुवनेश्वर, 22 जुलाई (आईएएनएस)। उड़ीसा में कई आपराधिक वारदातों में कथित तौर पर शामिल एक नक्सली दंपति ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले सुरेंद्र ब्रेकेड्डा (20) और उसकी पत्नी जया रूपी (19) ने रायगाडा जिले में पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिए। ये दोनों प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के धड़े बनसाधारा के सदस्य हैं।
जिले के पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया, "दोनों दर्जनों वारदातों में शामिल थे। इन्होंने मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आत्मसमर्पण किया है। इनका कहना है कि नक्सली अपनी विचारधारा से भटक गए हैं। दोनों ने पुलिस से कहा है कि वे सामान्य जीवन जीना चाहते हैं।"
गौरतलब है कि सुरेंद्र और जया वर्ष 2003 में नक्सलियों के साथ जुड़े थे और दोनों ने पिछले साल शादी कर ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications