गंगूबाई हंगल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
राज्य सरकार द्वारा हुबली में संचालित गंगूबाई गुरुकुल न्यास में पुलिस की एक टुकड़ी ने अपने शस्त्र उल्टे करके किराना घराना की 97 वर्षीया गायिका को सलामी दी।
इससे पहले हंगल के शव को हुबली शहर के प्रमुख स्थानों पर जनता के दशर्नाथ ले जाया गया। हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विधानसभा अध्यक्ष जगदीश शेट्टार और विधान परिषद के अध्यक्ष वीरन्ना मातिकट्टी भी गंगूबाई के अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थे।
राज्य सरकार ने मंगलवार को दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की थी। हंगल के सम्मान में हुबली-धारवाड़ के स्कूल और कॉलेज बंद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications