अगर मुझे कुछ हुआ तो इसके लिए गृह मंत्री जिम्मेदार : लालू
पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी लोकसभा में कहा, "मेरी जान को खतरा है। लालू प्रसाद की जान को खतरा है और कोई हमला होता है तो इसके लिए आप जिम्मेदार होंगे।"
सदन में पूर्व रेल मंत्री लालू ने कहा, "यदि कुछ होता है तो आप (चिदंबरम) जिम्मेदार होंगे।"
गृह मंत्रालय अति विशिष्ट लोगों को दी गई सुरक्षा की समीक्षा कर रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं के सुरक्षा स्तर में कमी करने का सुझाव दिया गया है। इन लोगों की सुरक्षा में वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के जवान तैनात हैं।
लोकसभा में शून्य काल में सपा के शैलेंद्र कुमार ने यह मामला उठाया। इसके बाद मुलायम सिंह ने प्रस्तावित बदलाव पर विरोध जताते हुए कहा, "1993 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद मुझे सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। मैंने स्वयं कभी सुरक्षा की मांग नहीं की। यहां तक कि मेरे ऊपर मुंबई और हैदराबाद में हमले भी हुए।"
सपा और राजद के सदस्यों ने इस बारे में गृह मंत्री से जवाब मांगा लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। सदन की अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि यह मामला शून्य काल में उठाया गया है और इसका जवाब देने के लिए मंत्री बाध्य नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications