विप्रो का शुद्ध मुनाफा 12 फीसदी बढ़ा, राजस्व में कमी (लीड-2)
कंपनी की ओर से पहली तिमाही की वित्तीय स्थिति के बारे में जारी बयान के मुताबिक दूसरी तिमाही में भी कमोबेश यही स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। आईटी सेवाओं से पहली तिमाही में 1.03 अरब डॉलर का राजस्व हासिल हुआ जिसके दूसरी तिमाही में 1.03 से 1.05 अरब डॉलर के बीच रहने का अनुमान है। यह राशि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अर्जित 1.11 अरब डॉलर से कम है।
पहली तिमाही के बारे में जारी बयान के मुताबिक भारतीय लेखा प्रणाली के तहत इस अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 10.16 अरब रुपये हो गया जबकि कुल राजस्व में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 62.74 अरब रुपये हो गया।
अंतर्राष्ट्रीय लेखा प्रणाली के तहत शुद्ध मुनाफ में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 21.2 करोड़ हो गया जबकि कुल राजस्व में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 1.31 अरब डॉलर हो गया।
विप्रो के मुख्य वित्तीय अधिकारी सुरेश सेनापति ने कहा, "वैश्विक आईटी कारोबार से प्राप्त होने वाला राजस्व 1.03 अरब डॉलर रहा जो क्रमश: 1.3 और 3.3 फीसदी कम है।"
पिछले 12 महीने में डॉलर के मूल्य में गिरावट आई है और यह 44.78 रुपये से 48.23 रुपये हो गया।
विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने एक बयान में कहा, "हमें कारोबार में स्थिरता नजर आने लगी है। हम आशा करते हैं कि दूसरी तिमाही में हमारा आईटी राजस्व 103.5 से 105.5 करोड़ डॉलर के बीच रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications