खौलती दाल की हांडी में गिरने से बच्ची की मौत
रांची, 22 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के एक स्कूल में दोपहर के भोजन (मिडडे मील) के लिए बनाई गई दाल की खौलती हांडी में गिरने से सात वर्ष की एक बच्ची की मौत हो गई।
राज्य शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया की यह घटना रांची से 45 किलोमीटर दूर कोल्हैया कनाडू गांव की है। बीते सोमवार को गांव के स्कूल की पहली कक्षा में पढ़ने वाली अफसरी परवीन के लिए कतार में खड़ी थी और तभी किसी ने उसे धक्का दे दिया और वह खौलती दाल से भरी हांडी में गिर गई।
अधिकारी के अनुसार अफसरी को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक प्रदीप चौबे ने आईएएनएस को बताया, "हमने तीन अस्थायी अध्यापकों की सेवाएं खत्म कर दी हैं और दो स्थायी अध्यापकों का तबादला कर दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications