सूर्यग्रहण: वाराणसी में 2 की मौत
वाराणसी के पुलिस अधीक्षक (शहर) विजय भूषण ने आईएएनएस को बताया कि एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई और एक महिला भगदड़ के दौरान मारा गई। महिला की पहचान फिरोजाबाद जिले की गंगा देवी (80 वर्ष) के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक डूबकर मरे व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
भूषण ने बताया कि भगदड़ में छह लोग घायल भी हुए। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications