प्रत्यक्ष कर वसूली में करीब 4 फीसदी की वृद्धि
वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों में कहा गया है, "चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 57,373 करोड़ रुपये से बढ़कर 59,465 करोड़ रुपये हो गया।"
बयान में कहा गया है कि कर रिफंड में भारी बढ़ोतरी के कारण शुद्ध कर संग्रह में मामूली वृद्धि हुई। चालू वर्ष के पहले तीन महीनों में रिफंड कर 17,600 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 11,578 करोड़ रुपये था।
कारपोरेट कर संग्रह में 3.31 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि फ्रिंज बेनिफिट टैक्स व सिक्युरिटी ट्रांजेक्शन कर सहित आय कर संग्रह 4.38 फीसदी बढ़कर 24,564 करोड़ रुपये हो गया।
इस अवधि में आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि फ्रिंज बेनिफिट टैक्स संग्रह में 7.56 फीसदी की गिरावट आई जबकि सेक्युरिटी ट्रांजेक्शन कर 9.90 फीसदी कम हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications