पुलिस शिविर पर हमले में मरने वालों की संख्या 2 हुई
आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इमाम साहेब गांव की घेराबंदी कर दी गई है। हमले में घायल विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) के कांस्टेबल शफीक अहमद ने मंगलवार रात सोरा मेडिकल इंस्टीट्यूट में दम तोड़ दिया। मंगलवार दोपहर हुए इस हमले में उपनिरीक्षक सेठी राम की मौके पर ही मौत हो गई थी और अहमद सहित उनके चार सहयोगी घायल हो गए थे।
सुरक्षा बलों ने बुधवार तड़के तलाशी अभियान के लिए क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications