रूस में हेलीकाप्टर दुर्घटना में 6 मरे
मास्को, 22 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के दक्षिणी वोल्गोग्राद में बुधवार को एक एमआई-8 हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार छह लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि हेलीकाप्टर ने सुबह 8.02 बजे उड़ान भरी थी। उसमें आठ लोग सवार थे। दो घंटे बाद हेलीकाप्टर से संपर्क टूट गया। दो अन्य व्यक्तियों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
सूत्र ने बताया, "आरंभिक खबरों में कहा गया है कि हेलीकाप्टर में सवार आठ में से छह लोग मारे गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications