उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर पूर्ण सूर्यग्रहण
सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे के बीच प्रदेश के ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी और बलिया में पूर्ण सूर्यग्रहण देखा गया।
राजधानी लखनऊ सहित कानपुर और प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कई जगह बादल छाये रहने की वजह से लोगों को इस अनोखे खगोलीय घटना को देखने से वंचित रहना पड़ा।
वाराणसी में इस सबसे लंबे सूर्यग्रहण को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों लोगों का जमावड़ा लगा रहा। डायमंड रिंग देखने के लोगों में खुसी का ठिकाना नहीं रहा।
सूर्यग्रहण के दौरान और इसके बाद वाराणसी और इलाहाबाद में गंगा और संगम के घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने डूबकी लगाई। मान्यता है कि सूर्यग्रहण के समय तथा इसके बाद गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट और हरिश्चंद्र घाट पर बुधवार सुबह से ही श्रद्धालु जुटने लगे थे। कुछ ऐसा ही नजारा इलाहाबाद के पवित्र संगम पर था। लोगों ने स्नान कर मंदिरों में पूजा पाठ किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications