द.अफ्रीका में सू की को गांधी सम्मान

सू की की अनुपस्थिति में म्यांमार के निर्वासित प्रधानमंत्री सीन विन ने पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार प्रति वर्ष गांधी विकास ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है, जिसकी स्थापना वर्ष 2002 में गांधी जी की पोती इला गांधी ने किया था। पिछले वर्ष यह पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को दिया गया था।
सू की के स्थान पर पुरस्कार ग्रहण करने के बाद विन ने कहा कि उन्होंने यह सम्मान म्यांमार की जनता की ओर से सू की के लिए प्राप्त किया है, जो सैन्य शासन के दौरान प्रताड़ित हो रही है।
इला गांधी ने कहा कि सू की म्यांमार की जनता के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने उनके साहस और निडरता को देखते हुए उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications