मंदी में समझदार हुईं भारतीय कंपनियां

Recession
बेंगलुरू। पूरे विश्‍व में चल रही आर्थिक मंदी ने भले ही दुनिया भर की कंपनियों व सरकारों को हिलाकर रख दिया हो, लेकिन सही व्‍यक्ति को चुनने व टैलेंट मैनेजमेंट के मामले में भारतीय कंपनियां इस मंदी के दौरान और ज्‍यादा समझदार बन गई हैं।

औद्योगिक जगत में मंदी के असर पर सलाहकार कंपनी डलोइट द्वारा किए गए एक अध्‍ययन में यह बात सामने आयी है। यह अध्‍ययन 65 कंपनियों पर किया गया है, जिनमें 22 मल्‍टीनेशनल कंपनियां हैं। अध्‍ययन के मुताबिक मंदी के दौरान भारतीय कंपनियों ने यह अच्‍छी तरह सीख लिया है कि किस तरह से प्रतिभा को इस्‍तेमाल व नियुक्तियां की जाएं, कि कंपनी को ज्‍यादा से ज्‍यादा फायदा पहुंचे। अध्‍ययन के अनुसार भारतीय कंपनियों में यह गुर मंदी से उबरने के समय कारगर साबित होंगे और वो जल्‍द से जल्‍द उबर सकेंगी।

मुश्किल समय में भी बेहतरीन प्रदर्शन

डलोइट के निदेशक पी तिरुवेगादम का कहना है कि मुश्किल समय में भी हर क्षेत्र की भारतीय कंपनियों का प्रदर्शन अच्‍छा रहा। खास बात यह है कि ज्‍यादातर कंपनियों ने अपने-आपको उस समय के लिए अभी से तैयार कर‍ लिया है, जब मंदी खत्‍म होना शुरू होगी। यहां पर कॉस्‍ट कटिंग और टैलेंट मैनेजमेंट के माध्‍यम से बचत की जा रही है, जबकि पश्चिमी देशों में नौकरियों से निकालने का सिलसिला अभी भी जारी है।

तिरुवेगादम के मुताबिक भारतीय कंपनियों ने इस दौरान अपनी क्षमता बढ़ाने के प्रयास किए। सर्वश्रेष्‍ठ प्रतिभा को हमेशा ऊपर रखने के प्रयास किए। नई नौकरियों के लिए चुनिंदा लोगों को ही मौका दिया। यही नहीं कॉस्‍ट मैनेजमेंट के दौरान ज्‍यादातर कंपनियों ने क्‍वालिटी गिरने नहीं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+