सोनिया से मिले उपहार कांड के पीड़ित

उपहार त्रासदी के पीड़ितों के एसोसिएशन की संयोजक नीलम कृष्णमूर्ति ने सोनिया से मिलने के बाद कहा, "उन्होंने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की आश्वस्त किया कि वे इस ज्ञापन को जरूरी कदम उठाने के लिए कानून मंत्री के पास भेजेंगी।"
सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के उपाय हों
एसोसिएशन ने कहा कि उपहार त्रासदी के 12 वर्षों के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के उपाय नजर नहीं आते। हमने सोनिया गांधी के समक्ष एक ज्ञापन पेश कर लोक सुरक्षा आयोग की मांग की है। एसोसिएशन के मुताबिक इस तरह का आयोग कनाडा, ब्रिटेन, जापान और दक्षिण कोरिया में पहले से विद्यमान है।
ज्ञापन के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के मानक तय करने के लिए कानून होना चाहिए और इसके उल्लंघन पर कठोर सजा का प्रावधान होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 13 जून 1997 को हिंदी फिल्म के प्रदर्शन के दौरान उपहार सिनेमा हाल में आग की लपटें फैल गई थीं जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications