शोपियां में फिदायनी हमला, 1जवान शहीद

फिदायनियों ने सोपिया स्थित एक सीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाकर यह हमला किया है। कैंप में फेंके गए ग्रेनेड से चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल ले जाते हुए एक की मौत हो गई। बाकी तीन की हालत स्थिर बताई जाती है।
हमले के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है। शोपियां कस्बे में 30 मई को दो महिलाओं के साथ हुए बलात्कार और उनकी हत्या के मामले में कथित संलिप्तता के लिए निलंबित चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तारी कर लिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications