भारत-अमेरिका के बीच 3 अहम करार

क्या हैं तीन समझौते
जिन समझौतों पर दोनों देशों ने हस्ताक्षर किए हैं उनमें विज्ञान और प्रोद्यौगिकी, अंतरिक्ष सहयोग और अंतिम-उपयोगकर्ता निगरानी करार (एंड-यूजर मानीटरिंग एकार्ड) शामिल हैं। इससेस दोनों देशों के बीच और रक्षा सौदों का रास्ता खुलेगा। इन समझौतों पर विदेश मंत्री एसएम कृष्णा और अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने हस्ताक्षर किए।
उर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा
हिलेरी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व एसएम कृष्णा से मुलाकात के दौरान आतंकवाद और पाकिस्तान से संबंधों पर विस्तर से चर्चा की। उन्होंने कृषि, व्यापार व ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को परमाणु संवर्धन व पुन: प्रसंस्करण तकनीक देने के खिलाफ नहीं है। लेकिन, ध्यान रखना होगा कि कहीं वह गलत हाथों में न पड़ जाए।
वार्ता के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए हिलेरी ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच परमाणु अप्रसार संधि को लेकर भी चर्चा हुई। भारत के साथ परमाणु संधि के शेष बिंदुओं पर विचार-विमर्श जारी रहेगा। भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि वे अमेरिका के साथ मिलकर वैश्विक वित्तीय संकट से निपटने के हरसंभव उपाय करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications