एचडीएफसी के ब्याज दरों में कटौती

बैंक ने कुछ महीने पहले फिक्स्ड डिपॉजिट रेट में भी कमी की थी, जिसके बाद लेडिंग रेट में कटौती करने का फैसला लिया गया। पिछले 6 महीने में एचडीएफसी बैंक पीएलआर में 0.75 प्रतिशत की कटौती कर चुका है।
दिसंबर 2008 में बैंक ने पीएलआर में 0.50 प्रतिशत की कमी थी, जिसके बाद यह 16 प्रतिशत हो गया था। यहां बता दे कि प्राइवेट सेक्टर के ज्यादातर बैंक पीएलआर से कम रेट पर लोन देते है। हालांकि कुछ कॉरपोरेट लोन इस बेंचमार्क रेट से जुडे होते है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications