पेरू के पूर्व राष्ट्रपति को सजा

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पेरू के सर्वोच्च न्यायालय की विशेष परिषद ने सोमवार को अलबर्टो को सजा सुनाई। उन्हें यह सजा सरकारी धन से अपने ख़ुफ़िया सलाहकार व्लादिमिरो मॉन्टेसिनोस को एक करो़ड़ पचास लाख डॉलर का भुगतान करने का दोषी पाए जाने पर सुनाई।
हालांकि फुजीमोरी ने मॉन्टेसिनोस को भुगतान की बात से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने ये सरकारी रकम लौटा दी थी, लेकिन ये साफ़ नहीं है कि उनके पास इतना धन आया कहां से। सजा सुनाते हुए न्यायाधीश सीजर सैन मार्टिन ने कहा कि अलबर्टो को देश के कानून के अनुसार सजा दी गई। उन्होंने कहा कि इसे राजनीति का हिस्सा नहीं मानना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications