स्‍कूली किताबों में ऐश्‍वर्या, ऋतिक!

Aishwarya Rai, Hritik Roshan
नई दिल्ली। राजधानी के कई स्‍कूलों में इन दिनों बच्‍चों को हिंदी की वर्णमाला सिखाने का ट्रेंड बदल गया है। पहले हम पढ़ते थे 'ऐ' से ऐनक और 'ऋ' से ऋषि लेकिन अब बच्‍चों को पढ़ाया जा रहा है 'ऐ' से ऐश्‍वर्या राय और 'ऋ' से ऋतिक रोशन। चौंकिए मत यह बिलकुल सही है। कुछ निजी प्रकाशकों ने ऐसी ही किताबें छापकर बाजार में उपलब्‍ध भी करा दी हैं।

असल में एनसीईआरटी की किताबों की बाजार में कमी होने के कारण प्रकाशकों ने धन कमाने के चक्‍कर में यह रास्‍ता अपनाया। इन किताबों में वर्णमाला पढ़ाने के लिए बॉलीवुड सितारों के नाम शामिल किये गए हैं। प्रकाशकों का तर्क है कि इससे बच्‍चों को सीखने में आसानी होगी।

राज्‍यसभा में मामला उठा

हिंदी की किताबों में इस प्रकार के प्रयोग के खिलाफ सोमवार को राज्‍यसभा में भी आवाज उठी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने निजी प्रकाशकों की हिंदी वर्णमाला की किताबों में शब्द ज्ञान कराने के लिए फिल्मी सितारों के नाम शामिल किए जाने का जमकर विरोध दर्ज किया।

कलराज मिश्र ने कहा कि ऐसे प्रकाशकों के खिलाफ सख्‍त कदम उठाए जाने चाहिए। असल में एनसीईआरटी की किताबों की कमी की आड़ में अभिभावकों को निजी प्रकाशकों की किताबें जबरन लेने को मजबूर किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+