क्लब में जाम टकराने पर मॉडल को लगेंगे कोड़े
सिंगापुर की 32 वर्षीया कार्तिका सारी सेवी सुकर्नो को बतौर जुर्माना 5000 रिंगिट जमा कराने का भी निर्देश दिया गया है। कार्तिका अंशकालिक मॉडल है।
वह जुलाई 2007 को एक नाईटक्लब में बीयर पीने की बात कबूल कर चुकी है। इस्लामिक विभाग के अधिकारियों ने क्लब पर छापा मारा था।
समाचार पत्र न्यू स्ट्रेट टाइम्स के अनुसार, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कहा, "कोड़े आरोपी को पश्चाताप कराने और मुस्लिमों के लिए सबक के तौर पर लगाए जाते हैं।"
कार्तिका के वकील ने कहा है कि वह फैसले के खिलाफ अपील दाखिल करेंगी।
शरिया कानूनों के मुताबिक शराब पीने के दोषियों को 5000 रिंगिट तक का जुर्माना, तीन साल तक की जेल और छह कोड़े लगाने की सजा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications