कलाम की तलाशी की होगी जांच : प्रफुल्ल पटेल
पटेल ने पत्रकारों से कहा, "जो भी जरूरी होगा, सरकार करेगी। मुझे इस मुद्दे के बारे में अभी-अभी पता चला है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे माफी मांगनी पड़ेगी।"
हाल ही में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नेवार्क के लिए उड़ान का इंतजार कर रहे पूर्व राष्ट्रपति कलाम के पूरे शरीर की तलाशी ली गई, यहां तक की उनसे जूता उतारने को भी कहा गया। कलाम उन विशिष्ठ लोगों में शामिल हैं जिन्हें सुरक्षा जांच से वंचित रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications