पिटाई से क्षुब्ध छात्र स्‍कूल की छत से कूदा

Madhya Pradesh map
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक छात्र शिक्षक की पिटाई से इतना क्षुब्ध हो गया कि उसने विद्यालय की छत से ही छलांग लगा दी, जिससे छात्र के दोनों पैर टूट गए। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लक्ष्मण राजा आवासीय विद्यालय में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाला छात्र हर्ष यादव सोमवार को शिक्षक द्वारा पीटे जाने से दुखी होकर इमारत की पहली मंजिल से कूद गया।

छत पर ले जाकर की पिटाई

हर्ष के पिता मुलायम सिंह यादव द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि वह अपने बेटे का नाम विद्यालय से कटवाना चाहते थे। इसी सिलसिले में वह सोमवार को विद्यालय गए। तभी एक शिक्षक हर्ष को समझाने के बहाने छत पर ले गया और उसकी पिटाई कर दी। इससे दुखी होकर हर्ष ने विद्यालय की छत से छलांग लगा दी।

नगर पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने मंगलवार को बताया है कि हर्ष के दोनों पैर टूट गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+