छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के 2 जवानों की मौत
रायपुर, 21 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के एक शिविर में एक ग्रेनेड के दुर्घटनावश फटने से कम से कम दो जवानों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
यह हादसा बस्तर क्षेत्र में बीजापुर जिले के नयापारा में सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन में हुआ।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे. लांगकुमेर ने आईएएनएस को बताया, "सीआरपीएफ जवानों द्वारा किए जा रहे अभ्यास के दौरान एक ग्रेनेड दुर्घटनावश फट गया।"
उन्होंने बताया कि घायलों को नाजुक हालत में जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications