सूर्यग्रहण के दौरान बंद रहेंगे प्रमुख मंदिर
तिरुमला स्थित वेंकटेश्वरा मंदिर का दरवाजा 21 जुलाई को रात नौ बजे से लेकर 22 जुलाई को सुबह आठ बजे तक बंद रहेगा। इसी तरह राजधानी दिल्ली स्थित बिड़ला मंदिर के नाम से चर्चित लक्ष्मी-नारायण मंदिर का दरवाजा सूर्यग्रहण के दौरान बंद रहेगा।
बिड़ला मंदिर के मुख्य पुजारी रविंद्र नागर ने आईएएनएस को बताया, "मंदिर आमतौर पर तड़के 4.30 बजे खुल जाता है। लेकिन बुधवार को इसे सुबह 7.30 बजे खोला जाएगा। सूर्यग्रहण के दौरान हम रक्षक यंत्र के रूप में मंदिर के अंदर तुलसी दल, गंगा जल, कुश और रुद्राक्ष रखेंगे। सूर्यग्रहण के बाद सुबह का धार्मिक अनुष्ठान शुरू करने के पहले हम गंगा जल छिड़क कर मंदिर को शुद्ध करेंगे।"
देश भर में सभी बिड़ला मंदिर सूर्यग्रहण के दौरान बंद रहेंगे।
तिरुपति मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमला तुरुपति देवस्थानम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि तड़के की जाने वाली ईश्वर पूजा (एकनाथम) बुधवार को सुबह 11 बजे की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications