मुरैना में कार ने 5 कांवड़ियों को रौंदा, 3 की मौत
मुरैना 21 जुलाई (आईएएनएस)। सावन के दूसरे सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान कर लौट रहे पांच कांवड़ियों को मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में बीती रात एक कार ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
दिमनी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक अम्बाह से कांवड़ियों का दल अपने गांव लालौर लौट रहा था। तभी उमरियापुरा के करीब एक कार ने पांचों कांवड़ियों को रौंद डाला। इस हादसे में शशिकांत दंडौतिया (20 वर्ष), अमित दंडौतिया (21 वर्ष) और रमेश दंडौतिया (21 वर्ष) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल वीरेंद्र दंडौतिया और अन्य को मुरैना के जिला चिकित्सालय में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक कार जब्त कर ली गई है और आरोपी चालक अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications