क्लिंटन ने सू की के साथ किए जा रहे व्यवहार की निंदा की
क्िंलटन ने फुकेट में इस सप्ताह शुरू हो रहे आसियान के रीजनल फोरम (एआरएफ) में हिस्सा लेने के पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने साफ कह दिया है कि हम आंग सान सू की के साथ अच्छे व्यवहार को ही स्वीकार करेंगे और बर्मा में सू की के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है हमने उसकी निंदा की है।"
इस बैठक को म्यांमार व उत्तर कोरिया जैसे क्षेत्र के दो समस्याग्रस्त देशों के प्रति अमेरिकी नीति में बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
क्लिंटन ने कहा, "हमारी स्थिति इस मामले में बिल्कुल साफ है कि यदि बर्मा कुछ खास कदम आगे बढ़ता है तो उसके साथ एक ज्यादा फलदायी साझेदारी के लिए हम आगे बढ़ेंगे।"
क्लिंटन ने प्योंगयांग और म्यांमार के बीच संभावित सैन्य संबंधों को लेकर चिंता जाहिर की।
उन्होंने कहा, "यह इस क्षेत्र को अस्थिर बना देगा। यह बर्मा के पड़ोसियों के लिए एक सीधा खतरा पैदा कर देगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications