भारत दौरे पर आएंगे बिल गेट्स
द बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा स्थापित संस्था 'आवाहन' ने भारत में एचआईवी के विस्तार को रोकने के प्रयास को बढ़ावा देने के लिए 33 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।
गेट्स, भारत में सॉफ्टवेयर कंपनियों की सर्वोच्च संस्था, नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसिस कंपनीज (नैसकॉम) द्वारा शुक्रवार को आयोजित एक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
गेट्स, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी उसी दिन बात करेंगे। इसके पहले दोनों दिल्ली में मुलाकात करने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications