मध्य प्रदेश में लगी सावन की झड़ी
मध्य प्रदेश में देर से आए मानसून का असर अब पूरी तरह नजर आने लगा है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में तो पिछले 24 घंटों से तेज और रूक-रूक कर वर्षा का दौर जारी है। हाल यह है कि इस अवधि में बहुत कम समय के लिए सूर्य बादलों की ओट से बाहर निकल पाया है। इस वर्षा के चलते राजधानी की निचली बस्तियों का बुरा हाल हो गया है। घरों में पानी भी भर गया है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून ने पूरे प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। 24 घंटे की अवधि में हुई बारिश ने प्रदेश के हर हिस्से को भिगोने में कसर नहीं छोड़ी है। मौसम विज्ञानी आऱ डी़ मेश्राम ने आईएएनएस को बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चलते मध्य प्रदेश में वर्षा हुई है और आने वाले 48 घंटों में तेज बारिश की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications