शेयर बाजारों का गिरावट का रुख
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 15,218.83 के स्तर पर खुला लेकिन सुबह 10.13 बजे यह गिरावट के साथ 15,073.81 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स सोमवार को 15,191.01 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' मामूली गिरावट के साथ 4501.50 पर खुला और लगभग इसी समय यह भी गिरावट के साथ 4469.65 पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को निफ्टी 4502.25 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications