अफगानिस्तान में आत्मघाती हमलों में 5 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक छह हमलावरों ने पाकटिया प्रांत के गारदेज शहर में तीन सरकारी भवनों पर हमला किया। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों और तीन गुप्तचर अधिकारियों की मौत हो गई।
प्रांतीय राज्यपाल के प्रवक्ता रोहुल्लाह सामून ने बताया, "तीन हमलावरों ने गुप्तचर सेवा दफ्तर में घुसने की कोशिश की। इनमें से दो को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया लेकिन तीसरे ने खुद को उड़ा लिया। इसके कारण गुप्तचर सेवा के तीन अधिकारियों की मौत हो गई।"
इस बीच, तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि 15 तालिबानी लड़ाकों को आत्मघाती बनाकर रागदेज के सरकारी भवनों को निशाना बनाने के लिए भेजा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications