ग्रेनेड विस्फोट में सीआरपीएफ के 3 जवानों की मौत (लीड-1)
सीआरपीएफ शिविर में एक अभ्यास के दौरान एक ग्रेनेड अचानक फट गया। इस कारण दो जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
यह हादसा बस्तर क्षेत्र में बीजापुर जिले के नयापारा में सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन में हुआ।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे. लांगकुमेर ने आईएएनएस को बताया, "यह विस्फोट दुर्घटनावश हुआ। सीआरपीएफ जवानों द्वारा किए जा रहे अभ्यास के दौरान एक ग्रेनेड अचानक फट गया।"
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन जवान जगदलपुर शहर में एक अस्पताल में जीवन व मौत बीच संघर्ष कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications