भीम बैटका में सूर्यग्रहण देखने बच्चों व शिक्षकों का जमावड़ा

यही वजह है कि भीम बैटका में 22 जुलाई को बच्चों और शिक्षकों का जमावड़ा रहेगा। इन सभी की जिज्ञासाओं का समाधान मौके पर ही प्रोफेसर यशपाल करेंगे।

स्वयं सेवी संस्था साइन्स सेन्टर ग्वालियर ने भीम बैटका में 22 जुलाई को राष्ट्रीय शिविर का आयोजन किया है। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों के 600 स्कूली बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। यह बच्चे सूर्यग्रहण का अवलोकन कर सकें इसके लिए टेलिस्कोप, सोलर फिल्टर और डिजिटल कैमरे लगाए गए हैं। इस मौके पर प्रोफेसर यशपाल बच्चों से सूर्य ग्रहण पर न केवल चर्चा करेंगे बल्कि उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत करेंगे।

साइन्स सेन्टर के सलाहकार अरुण भार्गव ने बताया है कि सूर्यग्रहण के दौरान भीम बैटका में दुर्लभ नजारे देखने को मिलेंगे। पूर्ण सूर्यग्रहण के ठीक पहले कुछ काली सफेद रेखाएं ऐसी नजर आएंगी जिन्हें देखकर एहसास होगा कि सैकड़ों सांप एक साथ रेंग रहे हों। इसके अलावा आकाश में एक माला जैसी रचना भी दिखाई देने की संभावना रहती है।

भार्गव के मुताबिक भीम बैटका से केन्द्रीय रेखा निकल रही है और यहां सूर्यग्रहण प्रात: 5़ 30 मिनट पर शुरू होगा और 5.46 मिनट पर सूर्योदय होगा। सूर्योदय के समय आंशिक सूर्यग्रहण भी यहां देखा जा सकेगा। भीम बैटका में सूर्यग्रहण की समाप्ति 7़ 28 पर होगी।

सूर्यग्रहण के कारण मध्य प्रदेश में शिक्षण संस्थाएं 22 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से प्रारंभ होगी। प्रदेश की शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस ने तमाम शिक्षण संस्थाओं की प्रथम पाली सुबह 8़ 30 बजे से लगाने के निर्देश दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+