'भारतीय छात्रों को आसान शिकार न कहें'
दासगुप्ता ने यहां एक टीवी कार्यक्रम में कहा, "मुझे 'आसान शिकार' जैसे शब्द पर आपत्ति है क्योंकि यह एक ऐसा शब्द है जिसे कोई यह बताने के लिए इस्तेमाल कर सकता है कि जिस तरीके से आप व्यवहार करते हैं वह हमले को आमंत्रित करने के लिए एक प्रमाण बन जाता है। आज अंतर्राष्ट्रीय छात्र आसान शिकार हैं, कल बुजुर्ग लोग आसान शिकार होंगे और उसके बाद शारीरिक रूप से अपंग लोग आसान शिकार बनेंगे। इसलिए इस शब्द के साथ एक वास्तविक समस्या है।"
दासगुप्ता ने यह टिप्पणी एसबीएस टीवी चैनल पर हाल के 'इनसाइट' शो में हिस्सा लेने के दौरान की। शो का शीर्षक था 'एट रिस्क'।
दासगुप्ता ने हैरिस पार्क में छात्रों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह केवल हाल के हमलों के खिलाफ नहीं, बल्कि अन्य कई मुद्दों को लेकर भी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications