क्लिंटन ने जब पुराने झूले के बारे में पूछा!
अपना पांच दिवसीय भारत दौरा समाप्त कर मंगलवार को भारत से रवाना हुईं क्लिंटन दिल्ली में ताज महल होटल में रुकी हुई थीं।
ताज महल के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "वर्ष 2000 में अपने भारत दौरे के दौरान क्लिंटन जिस ग्रैंड प्रेसीडेंसियल सूट में ठहरी हुई थीं, इस बार भी वह उसी सूट में ठहरी थीं। लेकिन जब वह मंगलवार की सुबह होटल से निकल रही थीं, उस समय उन्होंने हमारे महाप्रबंधक से उस आकर्षक झूले के बारे में पूछा जो उनकी पिछली यात्रा के दौरान उस सूट में था।"
प्रवक्ता ने कहा, "वह झूला होटल की मुख्य लाबी में स्थानांतरित कर दिया गया है, लेकिन हमें इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इस तरह का सूक्ष्म विवरण अभी तक याद होगा।"
क्लिंटन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अपने 36 घंटे के प्रवास के बाद रविवार को दिल्ली पहुंची थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications