मुंबई हवाई अड्डे के यातायात नियंत्रक टावर डिजाइन को पुरस्कार
एचओके इंटरनेशनल द्वारा तैयार डिजाइन को हांगकांग स्थित आटोडेस्क का बिल्डिंग इंफारमेशन मॉडलिंग (बीआईएम) अवार्ड-2009 हासिल हुआ है।
पुरस्कार का आयोजन हांगकांग स्थित आटोडेस्क फार ईस्ट लिमिटेड द्वारा भवन उद्योग में नवीन तरीकों को सम्मानित करने के लिए किया जाता है।
पुरस्कार से छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण के मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रयासों को अंतर्राष्ट्रीय स्वीकृति मिली है।
प्रवक्ता ने बताया कि 83 मीटर ऊंचे एटीसी का निर्माण 1,200 वर्गमीटर क्षेत्र में होगा और घरेलू टर्मिनल को सांताक्रूज स्थानांतरित किया जाएगा। यह एटीसी वर्ष 2011 से कार्य करने लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications