पैदावार बढ़ाने के लिए हरियाणा में दो केंद्र स्थापित करेगा इजरायल
एक बार जब ये केंद्र काम करना शुरू कर देंगे तो इससे किसानों को काफी लाभ होगा। किसान इजरायल में अपनाई गई खेती के आधुनिकतम तकनीकों से अवगत हो सकेंगे।
सोफर ने मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के साथ यहां हुई बैठक के बाद दो केंद्रों की स्थापना की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि फलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए एक केंद्र सिरसा जिले के मंगियाना जिले में 9.7 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।
सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने के लिए करनाल जिले के घरौंदा में 6 करोड़ रुपये की लागत से एक केंद्र स्थापित किया जाएगा। इन दोनों प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications