जापान में आम चुनाव के लिए कैबिनेट की हरी झंडी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कैबिनेट ने प्रधानमंत्री तारो असो की उस योजना पर सहमति दिखाई, जिसमें उन्होंने निचले सदन को भंग करने की बात कही थी। कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्री उपस्थित थे और उन्होंने संसद को भंग किए जाने वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।
संसद को भंग किए जाने वाले दस्तावेज पर अब जापान के सम्राट हस्ताक्षर करेंगे, जिसके बाद दस्तावेज को सदन में स्पीकर पढ़कर सासंदों को सुनाएंगे।
माना जा रहा है कि देश में 30 अगस्त को आम चुनाव होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications