कृष्णा थाईलैंड रवाना (लीड-1)

कृष्णा 10 देशों वाले दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के बाद आयोजित एशिया के सर्वोच्च सुरक्षा मंच आसियान क्षेत्रीय मंच (आरएएफ) की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आरएएफ में अमेरिका, रूस और यूरोपीय संघ समेत 27 देशों के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे।

कृष्णा की तीन दिन की थाईलैंड यात्रा भारतीय विदेश नीति में पूर्वी एशियाई देशों से रिश्ते सुधारने के प्रति बढ़ते महत्व को रेखांकित करती है।

कृष्णा इस दौरान चीन, जापान और आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। आरएएफ की 16 वीं बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के भी इस दौरान फुकेट में होंगे लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों नेताओं में मुलाकात होगी या नहीं।

आरएएफ की बैठक में जकार्ता में हाल के बम विस्फोटों पर भी प्रमुखता से चर्चा होगी।

भारत और आसियान ने मुक्त व्यापार क्षेत्र समझौते (एफटीए)पर भी हस्ताक्षर किए हैं जिसका एक जनवरी 2010 से लागू होने का कार्यक्रम है। निवेश और सेवाओं के समझौतों पर भी जल्द ही चर्चा होगी। एफटीए में रसायनों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स समेत 4000 से ज्यादा उत्पादों पर से शुल्क हटाने की मांग की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+