झारखंड में घूस लेते खनन अधिकारी गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देव नारायण प्रजापति नाम के एक व्यक्ति ने सतर्कता विभाग में जिला खनन अधिकारी अर्जुन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसी के आधार पर पूर्वनियोजित तरीके से सिंह को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के मुताबिक सिंह को पूछताछ के लिए राजधानी रांची लाया गया है।
पिछले नौ साल में झारखंड में 160 से अधिक सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें कई बड़े ओहदों पर तैनात अधिकारी भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications