आगजनी की सीबीआई जांच नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन : जोशी
जोशी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, "राज्य सरकार में हमारा भरोसा नहीं है। अगर 31 जुलाई तक मामले की जांच सीबीआई के सुपुर्द नहीं की गई तो एक अगस्त से राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।"
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ टिप्पणी के मुद्दे पर लखनऊ में स्थित जोशी के आवास को कथित तौर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात को आग के हवाले कर दिया गया था।
अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून के तहत जोशी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें मुरादाबाद अदालत से शनिवार को अंतरिम जमानत मिली। जोशी अपनी टिप्पणी के लिए पहले ही खेद व्यक्त कर चुकी हैं।
पुलिस टीम ने मंगलवार को जोशी के आवास का जायजा लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम ने फोरेंसिक जांच के लिए वहां से जले सामान के नमूने एकत्र किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications