कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में पुलिस अधिकारी की मौत
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में इमाम साहिब गांव में स्थित पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के शिविर पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया।
एसओजी आतंकवादियों से मुकाबले के लिए जम्मू और कश्मीर पुलिस की विशेष रूप से प्रशिक्षित इकाई है।
ग्रेनेड सुरक्षा शिविर के भीतर गिरा और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों में से एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई।
घायल हुए तीन कांस्टेबलों की हालत स्थिर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications